नरसिंहगढ़ - गायत्री शक्तिपीठ नरसिंहगढ़ मां के दरबार में महिला दिवस के उपलक्ष मे नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा वेदमाता देव माता विश्वमाता माता त्रंबकेश्वर भोले बाबा मां पार्वती महारानी से फूलों की होली खेली
होली के गीत नृत्य भजन के साथ मां शक्ति स्वरूपा की पूजा आराधना कर विश्व शांति असुर शक्तियों का संघार दुष्टों का नाश करने की प्रार्थना मां से की उन्होंने कहा की महिलाओं का साल में सिर्फ एक दिन 8 मार्च महिला दिवस ही नहीं होता है नारी का तो हर पल हर घड़ी हर दिन महिला दिवस होता है
नारी शक्ति बहनों ने स्वयं की शक्ति को पहचानने और अन्याय अत्याचार के विरुद्ध डटकर सामना करने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि जब तक हम अपनी शक्ति को स्वयं नहीं पहचानेंगे और अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे तब तक हम अबला रहेंगे हम अबला नहीं है हमारे अंदर दुर्गा शक्ति है काली शक्ति है झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जैसा स्वाभिमान है 💪हम कोमल है कमजोर नहीं 💪हम सा कोई और नहीं इसी संकल्प के साथ समस्त नारी शक्ति को यह संदेश दिया है नारी शक्ति जिंदाबाद