नरसिंहगढ़ - भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में कार्यकर्ताओं द्वारा विजय जुलूस निकाला
नरसिंहगढ़ - प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विधायकों द्वारा पूर्ण बहुमत मिलने एवं विधायक दल का नेता पूर्व मुख्यमंत्री सभी के चहेते लाडले मामा शिवराज सिंह चौहान को चुनने पर भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन और जनता का विश्वास मिलने पर शहर के कार्यकर्ताओं ने भानु निवास पैलेस से वाहन रैली निकाली जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए ढोल धमाकों पर नाचते गाते आतिशबाजी चलाते निकले। साथ ही पूरे रास्ते भारतीय जनता पार्टी का जय जयकारा भी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया गया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि वीर विक्रम सिंह के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं की यह जुलूस नगर भर में मोटरसाइकिल पर सवार कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई। जगह-जगह जुलूस का नगर भर में स्वागत भी किया गया। जुलूस में पुर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश मालवीय विधायक प्रतिनिधि राहुल शिवहरे संजय सिंह सिसौदिया दिनेश बिहानी राजेंद्र आशर्मा सुरेन्द्र सिंह शेखावत बलबत सिंह बिकावत राजेंद्र बाथम उपस्थित थे