गोवर्धन नाथ जी की शोभा यात्रा बड़ा बाजार हवेली से मुख्य मार्ग होते हुए निकली
नरसिंहगढ़, शहर के मुख्य मार्गो पर हुआ यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों से निकाली गई शोभायात्रा,,
सुबह बड़ा श्रीजी मंदिर गोवर्धननाथ जी की हवेली से फाग यात्रा के साथ शुरू हुई शोभायात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। रास्तों पर फूलों की वर्षा इस शोभायात्रा पर की गई।
बता दे कि कुछ ही देर बाद पारंपरिक रसिया वचनामृत ठाकुर जी के दर्शन और दोपहर 2:00 बजे भोजन महाप्रसादी का आयोजन नजरबाग में रखा गया है आयोजक संस्था पुष्टिमार्गीय उत्सव समिति से मिली जानकारी के अनुसार उत्सव में पुष्टिमार्गीय के वरिष्ठ धर्माचार्य हरिराय महोदय और मधुरम कुमार महोदय विशेष रूप से मौजूद रहे।
शोभायात्रा में नाचते गाते महिला पुरुष चल रहे थे।