राजगढ़ - बेघर, बेसहारा, व्यक्तियों के लिये खाद्यान्न आंवटित प्रति व्यक्ति 05 किलो खाद्यान्न वितरण करें

राजगढ़ - बेघर, बेसहारा, व्यक्तियों के लिये खाद्यान्न आंवटित प्रति व्यक्ति 05 किलो खाद्यान्न वितरण करें


 राजगढ़ - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार सिंह ने संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोंक्ता संरक्षण संचनालाय द्वारा जिले को कोरोना वायरस से रोग फैलाने को रोकने हेतु लागू की गई लॉक डाउन अवधि में आवगमन साधनो के बंद किये जाने के कारण जो परिवार अपने निवास स्थान से अन्यत्र रूके हुए है अथवा अन्य बेघर, बेसहारा व्यक्तियों को खाद्यान्न गेहूँ एवं चावल का आवंटन जारी किया गया है।
 उन्हांने बताया कि प्रति व्यक्ति 04 किलो गेहूँ तथा 01 किलो चावल कुल 05 किलो ही प्रति व्यक्ति मान से शासकीय उचित मूल्य दुकानो से निःषुल्क वितरण कराया जा सकेगा।
 ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम पंचायतो के सचिव सूची तैयार कर संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद से प्रमाणित कराते हुए तथा शहरी क्षेत्र में नगरपालिका कर्मचारी सूची तैयार कर संबंधित क्षेत्रीय मुख्य नगरपालिका अधिकारी से प्रमाणित कराते हुए एक प्रति समीप की शासकीय उचित मूल्य दुकान पर तथा क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को उपलब्ध कराई जाकर वितरण कराये। संबंधित ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय यह सुनिष्चित करे कि तैयार सूची में पूर्व में खाद्यान्न प्राप्त करने वाले परिवार सम्मिलित न हो। ग्राम पंचायत की संबद्ध शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत के हितग्राहियों को निःषुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराएगी।
 शहरी क्षेत्र की निम्नलिखित उ.मू.दु. के विक्रेता दुकान में उपलब्ध किसी भी योजना के खाद्यान्न में से शहरी क्षेत्र के निर्धारित व्यक्ति को निर्धारित मान से निःषुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करायेगे।
 उ.मू.दु. मार्केटिंग सोसायटी, कोड़ 3201053, नगरीय निकाय जीरापुर, ठीक इसी प्रकार देवश्री उपभोक्ता भंडारण 3201071 माचलपुर, मार्केटिंग सोसाईटी 3202061 खिलचीपुर, मॉ फलोदी उपभोक्ता भंडारण 3202112 छापीहेड़ा मॉ दयालु उपभोक्ता भंडार 3204066 ब्यावरा पंडित दीनदयाल भंडार 3204013 सुठालिया सुभम उपभोक्ता भंडारण 3203059 राजगढ़ मार्केटिंग खुजनेर 3203060 खुजनेर इन्द्रा प्राथमिक उपभोक्ता भंडारण 3205067 सारंगपुर महावीर उपभोक्ता भंडारण 3205059 पचोर मॉ गायत्री उपभोक्ता भंडार 3206079 तलेन मॉ शरदा उपभोक्ता भंडार 3206075 बोड़ा मार्केटिग सोसायटी 3206081 नरसिंहगढ़ प्राथमिक समिति कुरावर 3206042 कुरावर।
 प्रत्येक शासकीय उचित मूल्य दुकान प्रदाय के संलग्न पत्रक में ऐसे वितरित खाद्यान्न की जानकारी संधारित करेगी उक्तानुसार वितरण की वितरण पंजी क्षेत्रीय सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के माध्यम से सत्यापित कराते हुए खाद्य कार्यालय राजगढ़ में उपलब्ध करावे वितरण अनुसार मांग प्रस्तुत करेगे।
 योजनांतर्गत जिला प्रबंधक म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पो. लि. राजगढ़ उ.मू.दुकानो पर खाद्यान्न प्रदाय किया जाना सुनिष्चित करेगे। 
 नगरीय क्षेत्र की उचित मूल्य दुकानदार दुकान पर 04 किलो गेहूँ 01 किलो चावल के पैकेट अग्रिम रूप से तैयार कर रखेगे जिसे आपालकालीन परिस्थितियों में तहसीलदार के मांग पर प्रदाय करे ।।