राजगढ़ पचोर - 06 वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिग बालिका को पचोर पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी संतोष मालवीय गिरफ्तार

06 वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिग बालिका को पचोर पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी संतोष मालवीय गिरफ्तार

शफीक अंसारी द्वारा सांरगपुर ।
थाना पचोर, राजगढ़। 06 वर्ष पूर्व अपहृत नाबालिग बालिका को पचोर पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी संतोष मालवीय गिरफ्तार 

               जिला राजगढ़ में पुलिस कप्तान श्री प्रदीप शर्मा के निर्देशन में अपहृत बालक/बालिकाओं की तलाश पतारसी एवं दस्तयावी हेतु  विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिह सिसोदिया एंव एसडीओपी सारंगपुर श्री पदमसिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचोर श्री सुनील श्रीवास्तव द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले 5 वर्षों से गुमशुदा की तरह हेतु एक टीम का गठन किया गया। 
            गठित टीम द्वारा 06 साल पहले अपने घर से गायब हुई सपना (परिवर्तित नाम) को आरोपी संतोष मालवीय के कब्जे से मोरबी गुजरात से बरामद कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 
             गौरतलब है कि दिनांक 20.03.15 को फरियादी कैलाश मालवीय द्वारा उसकी बेटी के घर से गायब होने की रिपोर्ट की गई थी जिस पर थाना पचोर में अप क्रमांक 169/15 धारा 363, 366 भादवि का पंजीबद्ध किया गया था, जिसका आरोपी संतोष मालवीय विगत 06 वर्षो से फरार चल रहा था जिसे काफी प्रयासों के बाद मुखबिर सूचना के आधार पर मोरबी गुजरात से पकडा गया जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया है। 
            उक्‍त उल्लेखनीय कार्य मे थाना प्रभारी पचोर सुनील श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना पचोर के उनि शैलेशचंद्र कर्नाटक और उनकी टीम में प्रआर 581 अशोक कटारिया, आर 829 पंकज जाट , आर 995 चेतन दुबे, आर 720 भानू व सायबर सेल राजगढ की मुख्‍य भूमिका रही।