राजगढ़ - कलेक्टर ने आज कुरावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक किया निरीक्षण
राजगढ़ कलेक्टर ने आज कुरावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अकस्मिक निरीक्षण किया राजगढ़ 30 अप्रैल, 2020 कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के नरसिंहगढ़ विकासखंड के अंतर्गत कुरावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अकास्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कोरोना महामारी के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा व्यवस्था का निरीक्षण किया उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेटरनिटी वार्ड, आयुष, सामान्य ओ.पी.डी., फिटिंग और दवाइयों का स्टॉक एवं स्टोर रूम का निरीक्षण किया उल्लेखनीय है कि कलेक्टर को कुवावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से दवइयों की कमी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके अन्तर्गत आज स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर एस.डी.एम. नरसिंहगढ़ श्री सिद्धार्थ जैन, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर श्री गौरव त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण, पत्रकार मौजूद थे उपार्जन केंद्र का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने अपने भ्रमण के दौरान कुरावर उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपार्जन केन्द्र प्रभारियों को सोशल डिस्ट्रेसिंग, कोविड़-19 के निर्देषों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।नरसिंहगढ़ में ली कानून व्यवस्था की जानकारी कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह इसके बाद नरसिंहगढ़ अनुविभागीय अधिकारी नरसिंहगढ़ श्री सिद्धार्थ जैन से चर्चा की तथा कानून व्यवस्था एवं लॉक डाउन की स्थिति की जानकारी ली