जिले से गुजरने वाला कोई भी मजदूर भूखा, प्यासा न जाऐं - कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने टी.एल. बैठक में दिए निर्देष
राजगढ़ 11 मई, 2020
कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने लम्बित पत्रों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से की गई। जिसमें उन्होने जिले के राजस्व अधिकारियों को निर्देष दिए कि जिले से गुजरने वाला कोई भी मजदूर भूखा, प्यासा न रहे। ऐसा स्थान चुना जाए जहां पर सड़क से गुजरने वाले मजदूरों को भोजन, पानी कराया जा सके। उन्होने कहा कि आश्रम स्थल पर मेडिकल टीम के अलावा पर्याप्त मात्रा में ओ.आर.एस. का घोल रखा जाए। जिससे मजदूरों को डिहाइड्रेषन की समस्या न आने पाए। उन्होंने सारंगपुर, पचोर, ब्यावरा और नरसिंहगढ़ को विषेष रूप में व्यवस्था करने के निर्देष दिए। लम्बित पत्रों की समीक्षा बैठक में सी.ई.ओ. जिला पंचायत श्री मृणाल मीणा, सारंगपुर एस.डी.एम. श्री प्रथम कौषिक, नरसिंहगढ़ एस.डी.एम. (वीडियों कॉन्फ्रेन्सिंग नरसिंहगढ़ से) श्री सिद्धार्थ जैन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष के सभी अधिकारी तथा जिला पंचायत राजगढ़ सभाकक्ष में मौजूद सभी अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देष दिए कि टी.एल. बैठक की प्रोसेडि़ग में आए प्रत्येक बिन्दु का पालन और निराकरण करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। पृथक से कोई निर्देष जारी नही किए जाएगा। किसी विषय में सम्बन्धित अधिकारी कार्यवाही से चूकता है या निर्देषों के अनुसार कार्यवाही नही करता है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने जीवन ज्योति योजना की जानकारी ली। श्री पी.ओ. डूडा ने बताया कि 71 समूहों ने 13,750 मास्क बनाए है। 38 महिला समूहो को 81,400 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि 62 आगंनबाडि़यों में मास्क बनाए जा रहे है। कलेक्टर ने वर्क डिपाटमेंट के अधिकारियों को निर्देषित किया कि कार्य स्थलों पर महिला समूहों द्वारा तैयार मास्क वितरित कराएं।
कलेक्टर ने लम्बित पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देष दिए कि सी.एम. हेल्पलाइन तथा अन्य लम्बित षिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण कराएं। उन्होने एस.डी.एम. को निर्देष दिए कि मण्डि़यों की समीक्षा करे और देखे कि किसानों का गेहूँ व्यापारी प्रदेष के औसत रेट से कम पर न खरीदें।
कलेक्टर द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी में किसानों को नियमित भुगतान के निर्देष दिए। खरीदी केन्द्रों पर माल का उठाव नियमित हो इसके लिए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों को निर्देषित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण बंद नल-जल योजनाओं को तथा बंद हेण्डपम्पों को चालू करने के निर्देष ई.ई.पी.एच.ई. को दिए। कलेक्टर ने कृषि एल.डी.एम. एवं महा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक का निर्देषित किया कि किसानों को आई बीमा की राषि उनके खातों में जमा कराई जाए।
कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को न्यायलयीन कार्य सुचारू करने के निर्देष दिए उन्होने कहा कि आगामी कार्य योजना के तहत योजनाओं की प्रगति तथा लक्ष्य पूर्ति की समीक्षा की जाएगी।